Fraud : सहारा ने किया बेसहारा…

पटना : सहारा ने किया बेसहारा – संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा की तरफ से शहर से संपूर्ण

भुगतान के लिए आज राजधानी पटना के गर्दनीबाग में बिहार विधानसभा का घेराव किया गया। इस मौके पर संघर्ष न्याय

मोर्चा ने कहा कि नहीं किसी से भी मांगते हम अपना अधिकार मांगते हैं। बिहार और यूपी के अलावा विभिन्न राज्यों से

शहर में अपने लगाए गए पैसे की मांग करते हुए लोगों ने अपना दर्द सुनाया। उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी पॉलिटिक्स

या राजनीतिक दलों से नहीं है। हम वह गरीब लाचार लोग हैं जिन्होंने अपने मेहनत की कमाई से कुछ रुपए निकाल कर

भविष्य के लिए सहारा इंडिया में जमा किए थे। ऐसे में सहारा इंडिया हम गरीबों का पैसा लौट आए।

सहारा ने किया बेसहारा

सहारा इंडिया की ओर से निवेशकों को संपूर्ण भुगतान करने के बजाय जमा राशि में से मामूली रकम के भुगतान प्रक्रिया

पर संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर चली एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना का आयोजन

नगर के राजधानी पटना के गर्दनीबाग में किया गया। जिसमें यूपी और बिहार के अलावा कई अलग-अलग राज्यों के

निवेशकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि निवेशकों की संपूर्ण राशि

ब्याज सहित वापस करने के लिए सहारा इंडिया सेबी सुप्रीम कोर्ट तथा सरकार से मांग कर रही है।

सहारा ने किया बेसहारा

सहारा इंडिया की ओर से कहा गया की कंपनी पर एंबार्गो लगा है। निवेश को भुगतान किया जाएगा। अब जब लोकसभा

चुनाव नजदीक आ रहा है तो केंद्र सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने निवेश को को जमा राशि में से मात्र

10 हजार भुगतान करने का ऐलान किया है। मोर्चा के सदस्यों ने 10 हजार के भुगतान का विरोध करते हुए कहा कि

राज्य और केंद्र सरकार चाहे तो निवेशकों के संपूर्ण राशि का एक बूस्ट भुगतान हो सकता है। धरनार्थियों ने सरकार को

चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निवेशकों की भुगतान की प्रक्रिया दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन जारी रहेगा।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने पर सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय को नोटिस जारी, जिला उपभोक्ता आयोग की कार्रवाई 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...