बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का रेलवे स्टेशन ही सहारा

मुंगेर : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का रेलवे स्टेशन ही सहारा है। दिल्ली और यूपी सहित अन्य राज्यों से आए अभ्यर्थी दो दिनों से पॉलिथिन के सहारे रहने को विवश है। अभ्यर्थियों ने कहा कि होटल का किराया चरम पर है। दरअसल, बिहार में शिक्षक भर्ती की परीक्षा के लिए आ रहे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार के अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए अभ्यर्थियों का रेलवे स्टेशन ही एकमात्र सहारा है। हालांकि स्टेशनों पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहने की वजह से महिला अभ्यर्थियों सहित अन्य को कष्ट उठना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से हजारों की तादात के परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी स्टेशन पर पॉलिथिन बिछाकर रहने को विवश हैं।

हालांकि मुंगेर के होटलों की कमी नहीं है लेकिन भीड़ को देखते हुए होटल संचालक द्वारा मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है। आप परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को पॉलिथिन पर लेटे बैठे देखकर आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें कितनी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। रात के 12 बजे कुछ अभ्यर्थी पढ़ते तो कुछ पॉलिथिन पर लेट कर गुजारा कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और दिल्ली से आए अभ्यर्थी हैं जिनकी कल परीक्षा होनी है। अभ्यर्थी स्टेशन पर किसी तरह गुजारा तो कर रहे हैं। लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से महिला अभ्यर्थियों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।

अभ्यर्थियों ने बताया कि यूपी से कल ही आए हैं। होटल ढूंढने गए तो मिल नहीं रहा है और कुछ जगह मिल भी रहा है तो होटल वाले पैसे ही बहुत ज्यादा मांग रहे हैं। अब परीक्षा देने आए हैं तो इतने पैसे कहां जो होटल के बढ़े रेट को देकर ले पाएं। इसलिए हमलोग स्टेशन पर ही कल से रह रहे हैं दिक्कतें तो होती है लेकिन क्या कर सकते हैं मजबूरी है।

https://22scope.com/bpsc-teacher-appointment-exam-today-teacher-appointment-exam-at-850-centers-in-bihar/

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...