Advertisment

गांव में गैस रिसाव मामले में विधायक और बीसीसीएल जीएम ने किया रिसाव स्थल का मुआयना

बाघमाराः कतरास क्षेत्र के संचालित केजरीवाल आउटसोर्सिंग माईन्स जहां कल से भीषण गैस रिसाव हो रहा है. गैस रिसाव से उठ रहे धुएं का गुब्बार किसी को विचलित करने के लिए काफी है. जिससे समीप के लकड़का बस्ती के ग्रामीण सीधे तौर पर कुप्रभाव झेलने को विवश हैं. वहां मौजूद पेड़ पौधे झुलस गए हैं. इसी खबर को पाकर बाघमारा विधायक ढुलु महतो लकड़का बस्ती पहुंचे. वहां पहुंचकर ग्रामीणों से बात जर उनकी समस्या सुनी. साथ ही दीवार पर दरार आयी घरों का मुआयना करते हुए गैस रिसाव स्थल का भी निरीक्षण किया.

मौके पर पहुंचकर पूरी घटना का अवलोकन किया

स्थिति भयावह देख बीसीसीएल एरिया 04 कतरास क्षेत्र के जीएम को गैस रिसाव स्थल पर अविलंब पहुंचकर वस्तुस्थिति को जानने का आग्रह किया. जिसके बाद जीएम एमएस दूत मौके पर पहुंचकर पूरी घटना का अवलोकन किया. इस दौरान विधायक ढुलु महतो और जीएम एमएस दूत ने ग्रामीणों से वार्ता भी की. उसके बात विधायक के आग्रह पर तत्काल इन ग्रामीणों को किसी सुरक्षित जगह पर बसाने की बात कही. साथ ही स्थायी रूप से समुचित विस्थापन पर भी ठोस पहल करने का आश्वासन भी दिया.

ग्रामीणों की समस्या को लेकर ग्रामीणों की अगुवाई कर रहे विधायक ढुलु महतो ने बीसीसीएल प्रबंधन को सीधी चेतावनी देते हुए यह कहा कि ग्रामीणों के हित मे कार्य नहीं हुआ, तो रैयतों के साथ मिलकर बीसीसीएल का चक्का जाम किहा जाएगा. इस बीच कोई हादसा होता है तो बीसीसीएल अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा.

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...

JPSC Scam Update: सीआईडी की 18 ठिकानों पर बड़ी Raid, OMR...

झारखंड में JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने रांची समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। OMR शीट, लैपटॉप, मोबाइल और...

Koderma Raid: आतंकी Content शेयर करने के आरोप में छह हिरासत...

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई। सोशल मीडिया पर कथित आतंकी सामग्री साझा करने के मामले में...