रांची: बिहार और झारखड के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिये गये रात्रिभोज में शामिल हुए।

राष्ट्रपति ने उन्हें पिछले दिनों रात्रिभोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। भोज के दौरान हेमंम और नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात हुई।
एनडीए से अलग होने के बाद से नीतीश की प्रधानमंत्री मोदी से ये पहली मुलाकात थी। इसके पहले वे जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए और लगभग 12.30 बजे वहां पहुंचे।
वहां पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि राष्ट्रपति के आमंत्रण पर वे इसमें शामिल होने के लिए आए हैं। बिहार के सीएम रविवार को दिन में पटना वापस लौटेंगे।


















