सदर अस्पताल में मरीज के मौत को लेकर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बोकारोः सदर अस्पताल में आज एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया. हंगामे को देखते हुए अस्पताल को प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी. जानकारी के अनुसार सिटी थाना क्षेत्र के दूंदीबाग को ऑपरेटिव खटाल के रहने वाली राबड़ी देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गर्भवती महिला की डिलेवरी होनी थी. डिलेवरी के पूर्व डॉक्टरों के मुताबिक वे काफी स्वस्थ थी. सदर के डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी कराने की बात कही थी. लेकिन बहुत ही कम समय के बाद सिजेरियन कराने की सलाह डॉक्टर ने दे दी. जिसके बाद मरीज का सिजेरियन कराया गया था.

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

सिजेरियन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई. परिजनों का कहना है कि जब से उसका ऑपरेशन हुआ तब से किसी डॉक्टर ने मरीज को देखा तक नहीं था. वह घंटो दर्द से अस्पताल में तड़प रही थी. कोई देखने वाला डॉक्टर नही था और बच्चे को जन्म देने वाली महिला की मौत हो गई. तब मृत शरीर को आनन फानन में आईसीयू में डाल दिया. हालांकि उसकी बच्चे का भी हालत काफी चिंता जनक बताई जा रही है. जिसे एनआईसी में रखा गया है.

वहीं परिजन रामभवन से बताया कि हम मरीज को कल सुबह भर्ती कराए तो चिकित्सक द्वारा बोला गया की नॉर्मल डिलीवरी हो जायेगा. फिर 12 बजे बोली की मामला क्रिटिकल है. ऑपरेशन करना पड़ेगा. ऑपरेशन हुआ और बच्चा ढाई केजी का हुआ. लेकिन चिकित्सक की लापरवाही से मरीज दर्द से तड़प कर दम तोड़ दी.

जांच कर कार्रवाई की जाएगी

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि डिलीवरी के लिए एक गर्भवती महिला पेशेंट यहां आई थी. जिसकी मौत हो गई. मामले की जांच चल रही है. सिविल सर्जन दिनेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में राबड़ी देवी की मौत हुई है. तीन सदस्य टीम गठित कर इसकी जांच की जाएगी. इसमें जिसकी भी लापरवाही होगी. उसे पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...