बोकारो सदर अस्पताल की बदहाल तस्वीर: लावारिस मरीज फर्श पर पड़ा, डॉक्टर नदारद

बोकारो: बोकारो में एक ओर जहां झारखंड सरकार प्रदेश के अस्पतालों को हाईटेक बनाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर बोकारो सदर अस्पताल की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहां एक लावारिस मरीज बीते दिन से अस्पताल के फर्श पर पड़ा है और इलाज के लिए तड़प रहा है, लेकिन न तो डॉक्टर और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी उसकी सुध ले रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मरीज को अस्वस्थ अवस्था में देखकर वे उसे अस्पताल लेकर आए थे ताकि उसे प्राथमिक चिकित्सा मिल सके। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद से मरीज को न तो बेड मिला और न ही कोई चिकित्सकीय सहायता। मरीज अस्पताल के गलियारे में जमीन पर पड़ा हुआ है और उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

बोकारो सदर अस्पताल बदहाल –

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और उपाधीक्षक से कई बार आग्रह किया, लेकिन किसी ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जब इस मामले में उपाधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वे अनुपलब्ध पाए गए, जबकि सिविल सर्जन छुट्टी पर हैं।

इस लापरवाही से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और उन्होंने सवाल उठाया है कि जब सदर अस्पताल जैसा प्रमुख सरकारी संस्थान इस हाल में है, तो आम आदमी इलाज के लिए आखिर कहां जाए?

इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है और यह एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि झारखंड की स्वास्थ्य प्रणाली कितनी ‘हाईटेक’ है?

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...