महिला हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, डायन बिसाही के आरोप में हुई थी हत्या

गुमलाः जिला के सिसई थाना अंतर्गत सेमर हराटोली गांव में 13 सितंबर को हुए फगनी देवी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया. मामले में स्थानीय निवासी विनोद खड़िया को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है. शुक्रवार को गुमला एसपी हरविंदर सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पूरे मामले का खुलासा किया.

डायन बिसाही के आरोप में हुई थी हत्या

एसपी ने बताया कि हत्या डायन बिसाही के आरोप में हुई थी. अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां प्रभा देवी अचानक बीमार हो गई और उसकी मौत हो गई. मुझे शक हुआ की फगनी देवी ने काला जादू कर मेरी मां को मार डाला. 13 सितंबर को फगनी देवी स्कूल के पास के चापाकल से पानी लेकर घर आ रही थी. इसी दौरान टांगी से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा टांगी बरामद किया. वही छापेमारी दल में एससीडीपीओ गुमला मनीषचंद्र लाल, इंस्पेक्टर एसएन मंडल, सिसई थाना प्रभारी आदित्य चौधरी के अलावा कई पुलिस बल के जवान शामिल थे.

Mannan Mallik Death News: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक...

Mannan Mallik Death News: धनबाद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक, तथा झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया है।...

Giridih Murder Case: पुणे के सिया-केतन कांड जैसी वारदात, मंगेतर उर्मिला...

झारखंड के गिरिडीह में शादी से पहले मंगेतर उर्मिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर होने वाले पति नीरज की हत्या कर दी। पुलिस...

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...