नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पेशे से राजमिस्त्री रंजीत कुमार गिरफ्तार

468
Advertisment

पटना : खबर पटना से है जहां पुलिस ने मसौढ़ी इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पेशे से राजमिस्त्री रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पिछले 28 अगस्त की बताई जा रही है। राजमिस्त्री पर आरोप है कि उसने नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था। इस बात की जानकारी देते हुए पटना के सिटी एसपी संदीप सिंह ने बताया कि पास्को एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

सिटी एसपी ने बताया कि काम के सिलसिले में आरोपी राज मिस्त्री मसौढी जाया करता था। इसी दौरान नाबालिक उसके संपर्क में आ गई थी। लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद राज मिस्त्री ने नाबालिक को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी इसलिए वह इस मामले में चुप्पी साधे रखी थी। लेकिन बाद में पुलिस द्वारा भरोसा जताए जाने के बाद उसने घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। पटना पुलिस का दावा है कि यह एक ब्लाइंड कैसे था लेकिन काफी मेहनत के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का उद्घाटन कर दिया है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Advertisement