25 हजार वोल्ट विद्युत सप्लाई पोल पर चढ़ी सरफिरी लड़की, वीडियो वायरल

पोल पर चढ़ी सरफिरी लड़की

बेगूसराय : पोल पर चढ़ी सरफिरी लड़की – बिहार के बेगूसराय में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो हैरान करने वाली है। बरौनी-बेगूसराय रेलखंड के तिलरथ स्टेशन पर से हैरतअंगेज करने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें एक सरफिरी लड़की 25 हजार वोल्ट विद्युत सप्लाई पोल पर चढ़ गई। इस घटना ने पूरे रेल महकमा में सनसनी फैला और बरौनी बेगूसराय के रेल पदाधिकारी स्थिति सामान्य बनाने और लड़की को सकुशल पोल पर से उतारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि किस प्रकार तिलरथ स्टेशन पर 25 हजार वोल्ट पोल पर पीली रंग सलावार सूट पहनी लड़की चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहो है। लोगों के अनुसार लड़की पारिवारिक विवाद के कारण गुस्से में खतरनाक पोल पर रेल पुलिस के लाख मना करने के बाद चढ़ जाती है। लड़की होने के कारण पुरूष पुलिस बल ने सख्ती नहीं बरती।

इस नाटकीय बेहद संवेदनशील घटना में रेल प्रशासन द्वारा 25 हजार वोल्ट लाइन सप्लाई आपूर्ति बंद कर बरौनी से टावर वैगन इंजन मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद लड़की को सकुशल 25 हजार वोल्ट विधुत पोल पर से उतारा गया। तब जाकर रेल पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रैन परिचालन सामान्य रूप से शुरू किया गया। वहीं रेल पदाधिकारी और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले में रेल पदाधिकारी किसी प्रकार का बयान देनें से परहेज करते नजर आ रहे हैं।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Bihar News Today 02-09-23

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...