2024 के चुनाव के नतीजों के बाद नीतीश कुमार किस दिशा में जाएंगे वे भी नहीं बता सकते – प्रशांत किशोर

पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जी-20 में जो डिनर हुआ उसमें जाकर ठहाका लगा रहे थे। ये क्यों हुआ? कुछ दिन पहले को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई उसमें उनकी पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह नहीं गए किसी दूसरे आदमी को उन्होंने भेजा। ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार कल भाजपा में जा रहे हैं। ये नीतीश कुमार की राजनीति का तरीका है जो उनके साथ रहता है उनको हमेशा डराते रहते हैं कि अगर हम पर ध्यान नहीं दोगे तो हम उधर भी जा सकते हैं।

मुजफ्फरपुर के बिरहिमा में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि मेरी अंतरात्मा कह रही है कि अब इन लोगों के साथ नहीं रहेंगे। सब लोग एकजुट हुए नहीं, मैंने कहा था कि सब लोग एकजुट हो जाइए नहीं हुआ तो अब क्या करें? अब फिर से भाजपा में जा रहे हैं। नीतीश कुमार इस तरह की राजनीति करते रहते हैं। मैं हर दिन बताता हूं कि मुझे नहीं लगता कि वो लोकसभा से पहले छोड़कर जाएंगे। लोकसभा तक वह रहेंगे। वो क्यों महागठबंधन बनाए हैं पहले ये समझिए।

नीतीश कुमार महागठबंधन बनाए अगस्त में उससे पहले मार्च में दिल्ली आकर मेरे साथ घंटों बैठे थे। पटना में भी मिले थे, वो सिर्फ इसलिए RJD के साथ गए, क्योंकि उनके दिमाग में ये बात आ गई थी कि 2024 के लोकसभा के चुनाव के बाद अगर भाजपा देश में जीत जाएगी तो हमको हटाकर अपना मुख्यमंत्री बना देंगे। JDU के 42 विधायक थे और भाजपा का 75। तो इसी डर से इन्होंने सोचा कि भाजपा हमको हटाए इससे पहले हम खुद महागठबंधन बना लेते हैं कम से कम 2025 तक कुर्सी बचा रहेगा।

2024 के लोकसभा नतीजों के बाद नीतीश कुमार किस दिशा में जाएंगे ये धरती पर कोई नहीं बता सकता, नीतीश कुमार भी नहीं बता सकते, उनको भी नहीं पता। सहूलियत के हिसाब से इतना बताया जा सकता है कि नीतीश कुमार की अपनी जो सहूलियत होगी जिसमें उन्हें अपना स्वार्थ दिखेगा उस दिशा में वो जाएंगे।

एसके राजीव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का...

Mumbai: जियो स्टूडियोज की फिल्म ‘धुरंधर’ टाइटल की  के दोनों फिल्मों, धुरंधर और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये...

अक्षय तृतीया पर जियोफाइनेंस का धमाकेदार ऑफर, डिजिटल गोल्ड पर ...

Mumbai: अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जियोफाइनेंस ने एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक...

CM सम्राट का BJP प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत-अभिनंदन, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।...

Garhwa विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात...

Garhwa:  Garhwa जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। Garhwa थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी...

पूर्व CM नीतीश ने सोशल मीडिया पर बदला अपना प्रोफाइल बायो

पटना : बिहार में सियासत बदली तो अब नीतीश कुमार का सोशल मीडिया एक्स का बायो भी बदल गया है। नीतीश कुमार ने एक्स...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img