रांची के कांके ब्लॉक चौक के पास हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को अब तक नहीं मिली सफलता नहीं

रांचीः रांची के कांके ब्लॉक चौक के पास हुई गोलीबारी मामले में रांची पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस ममले मे जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार  गोलीबारी के मास्टरमाइंड चितरंजन पटना जेल मे बंद है रांची पुलिस अब चितरंजन को रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

14 सितंबर को रांची के जमीन कारोबारी अवधेश यादव को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलियां मार कर जख्मी कर दिया था। इस गोलीबारी में कई बड़े भूमाफियाओं के नाम सामने आए है लेकिन इसके बाद भी रांची पुलिस अब तक इस मामले को सुलझा नहीं पायी है।

इस मामले में प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में चितरंजन सिंह का नाम सामने आया है, लेकिन चितरंजन ने चालाकी दिखाई है और अपने केस को कमजोर करने के लिए शराब कांड में अपने आप को पटना में गिरफ्तार करवा लिया है।

रांची के कांके ब्लॉक ऑफिस के पास हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की जांच में नए तथ्य सामने आए हैं। आरोपी चितरंजन सिंह पिछले 19 दिनों से पटना के बेउर जेल में बंद है और पुलिस को पता चला है कि उसने गोलीबारी की घटना की पूरी योजना बनाई है। इसके लिए उसने पहले अपने आप को पुलिस से गिरफ्तार करवाया, फिर जेल में ही जमीन कारोबारी अवधेश यादव को मारने की साजिश रची।

आरोपी चितरंजन को पुलिस द्वारा पकड़ने के लिए वह खुद को पुलिस के पास पकड़वाने की योजना बनाई, जिसके बाद उसे जेल से जमीन कारोबारी अवधेश यादव को मारने की पूरी साजिश रचने का मौका मिला। इसके बाद, अवधेश यादव को मारने की योजना के तहत चितरंजन ने अपने करीबी पंकज का सहारा लिया और उनके माध्यम से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिलवाया।
Top of Form

 

 

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...