Nirsa: मुगमा गोलीबारी मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Nirsa: मुगमा में शनिवार देर शाम हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ ने दी।

Nirsa: रेलवे फाटक के पास हुई गोलीबारी

शनिवार की देर शाम निरसा अनुमंडल अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के भालूकसुंधा निवासी पिंटू यादव के घर एवं रेलवे फाटक समीप हुई गोलीबारी के मामले को लेकर सोमवार की शाम मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी की रात पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी निरसा को गुप्त सूचना मिली थी कि मुगमा रेलवे फाटक के समीप फायरिंग की गई है। सूचना के प्राप्त होते ही मामले की जांच पड़ताल की गई, जिसमें जानकारी प्राप्त हुई की तीन लोगों द्वारा मुगमा रेलवे फाटक के समीप फायरिंग की गई है।

Nirsa: मामले में आरोपी गिरफ्तार

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार कंठ एवं पवन तिर्की रिजर्व गार्ड के साथ छापेमारी की गई। इसी क्रम में रॉकी कुमार से पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में रॉकी कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि उसके द्वारा दो राउंड एवं सहयोगी के द्वारा दो राउंड गोली हवाई फायरिंग की गई थी। उसी की निशानदेही पर खोजबीन की गई, जिसमें दो खोखा मौके से बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...