रांची: रांची में एक बार फिर अपराधियों ने जमीन कारोबारी को अपना निशाना बनाया है। अपराधियों की गोली से घायल जमीन कारोबारी को आनन-फानन में रांची के बरियातू रोड स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना कांके थाना क्षेत्र के ब्लॉक के पास घटी। जानकारी के अनुसार अवधेश यादव अपने एक मित्र के साथ एक जमीन विवाद के मामले को सुलझाने के लिए घर से बाहर निकले थे, जैसे ही वे कांके ब्लॉक चौक के पास पहुंचे, पहले से ही घात लगाए दो अपराधियों ने उनके पहुंच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
जिससे वो घायल हो गए, अपराधियों ने एक-एक करके कुल 7 गोलियां अवधेश को मारी और फिर वहां से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

















