Advertisment

गया में हथियार तस्कर के घर पर पुलिस ने की छापेमारी, 4 हथियार बरामद

गया : गया पुलिस ने हथियार तस्कर के घर पर छापेमारी कर तीन देसी थरनेट और एक देसी कट्टा सहित एक देसी कट्टा का बॉडी और एक स्लाइडर बरामद किया है। वहीं इस मामले में दो तस्कर चंदन और कुणाल को गिरफ्तार किया गया जबकि हथियार तस्कर का सरगना श्याम बहादुर यादव भागने में सफल रहा। पुलिस हथियार तस्कर श्याम बहादुर यादव को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी एसपी हिमांशु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया।

एसपी हिमांशु ने बताया कि जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के थानापुर गांव में सूचना मिल रही थी कि श्याम बहादुर यादव के घर पर हथियार की तस्करी की जाती है। इसकी सूचना पर टेकारी एसडीपीओ गुलशन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घर में छापेमारी किया जहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। साथ ही अर्ध निर्मित हथियार भी बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से ही चंदन और कुणाल को गिरफ्तार किया है। जबकि सरगना श्याम बहादुर यादव भागने में सफल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं इसके तार और कहां-कहां तक बिछाए हुए हैं उसकी भी गहनता से पूछताछ की जा रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...