Begusarai : बेगूसराय जिला का कुख्यात हथियार तस्कर राज बब्बर कुमार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं खगड़िया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियार तस्कर राज बब्बर कुमार बलिया जिला बेगूसराय को खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। हथियार तस्कर के पास से अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं। अपराधी के पास से तीन देश पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। हथियार तस्कर के विरुद्ध मानसी थाना कांड संख्या 193/24 धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े : बिहार अग्निशमन विभाग में Robot की होने वाली है एंट्री
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट



















