पंचायत स्वयंसेवक संघ ने आंदोलन को किया स्थगित

रांचीः पंचायत स्वयंसेवक संघ ने सेवा स्थायीकरण के साथ 5 मुख्य मांगों के समर्थन में आंदोलन किया था, जिसमें वे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर नंग-धड़ंग प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन आज, संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने आंदोलन को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया है।

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इस आंदोलन को स्थगित करने के पीछे कई कारण हैं, जैसे कि प्रदेश अध्यक्ष की माता जी का असामयिक निधन और कुछ पंचायत स्वयंसेवकों के बीमार होने के कारण है। उन्होंने कहा कि लगभग 75 दिनों से सरकार के कोई अधिकारी उनके आंदोलन की सुधि लेने नहीं आए हैं, इसके चलते वे अब आर-पार की लड़ाई की ओर बढ़ रहे हैं।

उनका दावा है कि सरकार ने सेवा स्थायीकरण की बात के साथ ही कर्मचारियों के बकाया मानदेय का भी भुगतान नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों का बकाया सरकार पर है, और यह बकाया ढाई से तीन लाख तक है।

झारखंड में पंचायत स्वयंसेवकों की नियुक्ति 2016 में हुई थी, जिसमें आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए करीब 18 हजार युवाओं को नियुक्त किया गया था। उन्हें सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी थी, और उन्हें इस काम के लिए अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की गई थी।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...