नई दिल्ली : लैंड ऑर जॉब मामले में सुनवाई आज टल गई है। राऊज एवेन्यू कोर्ट में अब 22 सितंबर को सुनवाई होगी। सीबीआई की नई चार्जशीट पर सुनवाई होगी। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कुल 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट है। सीबीआई ने कहा कि तीन अधिकारियों के खिलाफ भी केस चलेगा। अधिकारियों के खिलाफ जांच को गृह मंत्रालय से अनुमति मिली है। तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लेनी पड़ सकती है जमानत नहीं तो जेल जाना पड़ सकता है।
एसके राजीव की रिपोर्ट


















