लैंड फॉर जॉब केस मे आज पहली बार होगी सुनवाई

पटना: लैंड फॉर जॉब केस में सीबीआई द्वारा सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई है, जिसमें बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम शामिल है।

आज पहली बार इस मामले की सुनवाई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। पहले ही 3 जुलाई को सीबीआई ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी, जिसमें तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल किया गया।

यह सुनवाई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। तेजस्वी यादव को सशरीर पेश होने का आदेश नहीं दिया गया है, इसलिए उनके पेश होने की संभावना कम है। तेजस्वी यादव के वकील अपना पक्ष रखेंगे।

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव के अलावा राजद सुप्रीमों लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 17 अन्य अभियुक्त शामिल हैं।

लैंड फॉर जॉब केस

उन पर रेलवे में नौकरी देने की एवज में आरोप है कि कुछ लोगों से ओने-पोने दाम पर जमीन लेने का आरोप है। लालू और राबड़ी पहले ही जमानत पर बाहर हैं। सीबीआई लैंड फॉर जॉब घोटाले की जांच कर रही है, जबकि ईडी मानी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

अब तक इस मामले में तेजस्वी यादव का नाम चार्जशीट में नहीं था, लेकिन जांच टीम की प्रगति के साथ-साथ एजेंसी को तेजस्वी के दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित एक बंगले की जानकारी मिली है।

यह बंगला एक प्राइवेट कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है, और तेजस्वी इसके डायरेक्टर रह चुके हैं। इसके आरोप हैं कि एक शख्स ने इस बंगले को लगभग 10 लाख रुपये में बेच दिया, जबकि इसकी कीमत करोड़ों में है।

इसलिए तेजस्वी यादव का नाम चार्जशीट में जोड़ा गया है। यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने नियमों की अनदेखी करके कुछ लोगों को रेलवे में नौकरी दी थी।

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...