DMCH में डेंगू से पीड़ित मरीज की मौत, स्वास्थ्य महकमा में मचा हड़कंप

दरभंगा : उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (DMCH) में डेंगू से पीड़ित मरीज की मौत हो गई है। वहीं एक निजी नर्सिंग होम में भी एक मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। दरअसल, 17 सितंबर को शहर के गुलोवारा मोहल्ले की शारदा देवी (45) की इलाज के क्रम में रविवार को डीएमसीएच में मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार चल रहा थीं और उनका शहर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद रविवार को डीएमसीएच की इमरजेंसी में लाया गया। जहां से मरीज को सीसीयू में शिफ्ट किया गया। उसी दौरान इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

वहीं डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि डेंगू के मरीज डीएमसीएच में आ रहे हैं और उनका समुचित इलाज भी किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि शारदा देवी नाम की एक मरीज डेंगू से पीड़ित होकर इलाज के लिए यहां पर आई थी जिनकी स्थिति बहुत खराब थी। यहां पर बेहतर इलाज देने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि शारदा देवी का प्लेटलेट कम था और उनके परिजन ने अस्पताल लाने में देरी कर दी। उसके बावजूद हमलोग ने पूरी कोशिश की लेकिन बचाया नहीं जा सका।

वहीं दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि डेंगू को लेकर सरकार हर तरह से जागरूक है। सरकार की ओर से सभी जरूरी निर्देश और समुचित व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मेरे स्तर से सभी संबंधित पदाधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। हम लोगों के द्वारा अलग-अलग स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच को विशेष रूप से डेंगू के इलाज के लिए तैयार किया गया है। जहां डेंगू जांच के लिए किट भी उपलब्ध है। वहीं आम लोगों से अपील करूंगा कि अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखे तथा मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें।

रवि झा की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...