ताराटांड़ थाना पुलिस ने 29 गोवंश लदे वाहन को किया जब्त, चालक फरार

गिरिडीहः जिले के ताराटांड़ थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 29 गोवंश लदे वाहन को जब्त किया है. हालांकि पुलिस को देखकर ट्रक चालक फरार हो गया. इसी दौरान ताराटांड़ थाना पुलिस ने गोवंश लोड ट्रक को थाना ले गई और सारे गोवंश को पचम्बा गोपाल गोशाला परिसर भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार गोवंश लोड ट्रक गांडेय से होते हुए धनबाद के निरसा जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप महतो ने थाना क्षेत्र के जबरदाहा के समीप छापेमारी कर 29 गोवंश लोड ट्रक को जब्त किया. पुलिस के अनुसार गोवंश लोड ट्रक निरसा होते हुए बंगाल गो तस्करों के ठिकानों में पहुंचाया जा रहा था. इससे पहले ही पुलिस ने रेड कर ट्रक को जब्त कर लिया.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...