Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल के बाहर अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद

कोडरमाः सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव लावारिस अवस्था में बरामद किया गया. महिला का शव कचड़े के ढेर के बीच पड़ा हुआ था. 31 अगस्त से महिला सदर अस्पताल में इलाजरत थी. महिला के साथ कोई परिजन नहीं था. महिला अस्पताल के वार्ड से बाहर कैसे निकली और कचड़े के ढेर तक कैसे पहुंची, यह किसी को पता नहीं चल पाया हैं.

कुछ लोगों ने जीवित हालत में महिला का वीडियो बनाकर सदर अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी थी, जब तक महिला को वापस लाया जाता, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उक्त महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. हालांकि महिला की मृत्यु के काफी देर बाद भी इसकी भनक किसी अस्पताल कर्मी को नहीं पड़ी.

वहीं सदर अस्पताल आए पुलिसकर्मी की नजर जब महिला के शव पर पड़ी तो उसने अपने स्तर से महिला के शव को चादर से ढक दिया और अस्पताल कर्मियों को इसकी सूचना दी. इधर सूचना मिलने के बाद हरकत में आए अस्पताल कर्मियों के द्वारा आनन फानन में महिला के शव को इमरजेंसी वार्ड के बाहर से हटाकर उसे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया.

मामले की सूचना मिलते ही झामुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और और इसे मानवता के साथ खिलवाड़ बताया. उन्होंने बताया कि जब उन्हें महिला के संबंध में सूचना मिली थी. उस वक्त महिला जीवित थी. लेकिन जब तक वे अस्पताल पहुंचे. महिला की मौत हो चुकी थी. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए, सिविल सर्जन पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की.

इधर पूरे मामले पर सिविल सर्जन अनिल कुमार ने बताया कि यह सामान्य मृत्यु है. महिला बिना परिजन के अस्पताल में इलाजरत थी,. वहीं मानसिक रूप से विक्षिप्त भी थी. लेकिन महिला अस्पताल के बाहर कैसे आयी. इसकी जांच कराई जाएगी.

रिपोर्टः कुमार अमित

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...