नवादा : नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला की पहचान तनकेश्वर कुमार की पत्नी सुधा देवी के रूप में किया गया। बताया जा रहा है कि महिला रात में खाना खाकर एक कमरे में सो गई। सुबह में देर तक वह नहीं उठी, जब दरवाजा खोलकर देखा तो वह पंखे में फंसी के फंदे से लटकी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
अनिल शर्मा की रिपोर्ट







