महिला शक्ति संगठन ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

गढ़वाः आगामी लोक सभा चुनाव के लिए अभी काफी समय बाकी है. लेकिन रंका विधानसभा क्षेत्र में अभी से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, विभिन्न दलों की राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है.

इसी बीच पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का एक वीडियो महिलाओं के पर अपमानजनक टिप्पणी का कथित वीडियो वायरल हुआ. जो की पूरे रंका विधानसभा ही नहीं बल्कि गढ़वा जिला में आग की तरह फैल गया. जिससे आक्रोशित  महिला शक्ति संगठन ने आक्रोश रैली निकाली. साथ ही पूर्व विधायक के तस्वीरों पर कालिख पोती गई.

पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता जारी कर कहा की उनकी पार्टी भाजपा सारे महिलाओं का आदर सत्कार करती है. उनकी पार्टी ही ने देश में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया है. परंतु कुछ लोगो के द्वारा उनके बयानों को तोड़ मड़ोर के पेश कर भोली भाली महिलाओं को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है. उनके द्वारा कोई भी महिलाओं के ऊपर टिपण्णी नहीं की गई है. पूर्व विधायक ने गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर को कई मुद्दे पर घेरा है. गढ़वा को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने का गंभीर आरोप लगाए है.

रिपोर्टः आकाश

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...