पटना : खुसरूपुर महादलित महिला के साथ अभद्र घटना को लेकर बिहार के अंदर सियासत गरम है। बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के महिला मोर्चा के तरफ से आज पटना के कारगिल चौक से लेकर जेपी गोलंबर तक पैदल आक्रोश मार्च निकाला गया। साथ ही साथ महिलाओं में काफी नाराजगी देखने को मिला है। बता दें कि बुधवार को सांसद चिराग पासवान खुसरूपुर जाकर पीड़ित परिवार से मिले थे। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







