पटना : राजधानी पटना से सटे खुसरूपुर के मोसिमपुर गांव में दलित महिला की पिटाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पैसे के विवाद को लेकर शुरू हुआ मामला तुल पकड़ते ही जा रहा है। इसी कड़ी है आज न्यूज 22स्कोप की टीम महिला से बात की। महिला ने प्रमोद सिंह के परिवार पर गंभीर आरोप लगाया। इस मामले पर पीड़ित महिला ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। आपको बता दें कि इस मामले में प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़ित महिला ने कहा कि हमें लगातार धमकी दी जा रही है, हम डरे हुए हैं।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







