CM के विवादित बयान के खिलाफ BJP महिला मोर्चा ने निकाला विरोध मार्च, फूंका नीतीश-तेजस्वी का पुतला

पटना : आज महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशिला गुप्ता के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अमर्यादित एव विवादित बयान देने के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर इनकम टैक्स गोलंबर तक गया, जहां नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग उन्होंने किया है वह कोई भी महिला बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। बिहार की महिलाएं इसके लिए नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी।

गुप्ता ने कहा कि भारत की राजनीति में नीतीश बाबू जैसा अश्लील नेता देखा नहीं होगा। नीतीश बाबू के दिमाग में एडल्ट “B” Grade फिल्मों का कीड़ा घूस गया है। सार्वजनिक रूप से इनके द्विअर्थी संवादों पर पाबंदी लगानी चाहिए।लगता है संगत का रंगत चढ़ गया है। बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में अमर्यादित भाषा का प्रयोग मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाना अशोभनीय है तथा सदन में बैठे विधायकों को भी मजा आ रहा था। विधान परिषद के सदस्यों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की गरिमा का याद दिलाया। कई गानों ने जैसे भोजपुरी भाषा को ही अश्लील बना गए, कई B ग्रेड फिल्में मिथिला संस्कृति पर भद्दा दाग बन गयी, ठीक उसी तरह विधानसभा में इस तरह की गिरी हुई चर्चाओं ने पूरे राज्य का स्तर पर ला दिया।

बिहार की जनता सारी दमनकारी नीतियों को देख व समझ रही है। आने वाले वक्त में बिहार की जनता स्वयं इसका इंसाफ करेगी व बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी जो तमाम वर्गों के साथ न्याय कर बिहार में न्याय व सामाजिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर विधान पार्षद निवेदिता सिंह, महिला मोर्चा प्रभारी सजल झा, प्रदेश महामंत्री मीना झा, प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह कुशवाहा, पिंकी कुशवाहा, सरला रजक, सरोज जायसवाल, चंचल सिंह, शशि बल्दीहार, प्रीती पाठक, चांदनी पांडे, सीमा पांडे, चिंता ओझा, गुडिया तिवारी, नेहा निश्चल, निर्मला उपाध्याय, रजनी जयसवाल और श्वेता श्रीवास्तव उपस्थित रही।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...