2 पक्ष में हुई जमकर गोलीबारी, राह चलते राहगीर को लगी गोली, घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गुरुवार की रात दो पक्ष में हुए विवाद में जमकर गोलीबारी हुई जिसमें राह चलते तो राहगीर गोली लगने से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद भीड़ ने गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों को पड़कर जमकर पिटाई कर दी तत्पश्चात उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला भीठ गांव की है। घायलों की पहचान सियाराम पासवान एवं सुनीता देवी के रूप में की गई है। वहीं गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान मंतोष कुमार एवं राजीव कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और धीरे-धीरे विबाद खूनी संघर्ष में बदल गया एवं दोनों ही पक्ष के लोगों के द्वारा एक दूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार किया जाने लगा। इसी बीच मंतोष कुमार एवं राजीव कुमार बाइक से पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे राह चलते एक महिला एवं एक युबक को गोली लग गई। घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने खदेड़ कर दोनों ही आरोपियों को पकड़ लिया और पहले उनके पिस्तौल को छीन कर फिर जमकर पिटाई शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर रही थी। तत्पश्चात पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...