प्रकाशित:
धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खास निरसा में जातिसूचक शब्द का प्रयोग किए जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. लोग काफी उग्र हो गए. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए निरसा थाना प्रभारी दिलीप यादव दलबल सहित मौका पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बैठक की.
मुखिया प्रतिनिधि मजनू बाउरी ने बताया कि खास निरसा की रहने वाली झरना बाउरी दोपहर को अपने घर से सिनेमा हॉल मोड़ जा रही थी. जैसे ही झरना बाउरी मखू सिंह के घर के बगल से गुजर रही थी, तो मखू सिंह उनकी पत्नी और उनके पुत्र ने जातिसूचक शब्द प्रयोग करते हुए भद्दी गालियां देने लगे. जिस कारण मामला गरमा गया.
रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा
Highlights


















