Commercial Advertisment

धनबादः गुमशुदा की तलाश में परिजन भटक रहे दर-दर, थाना से भी मिल रहा तो सिर्फ आश्वाशन

धनबादः निरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुगमा शिवडंगाल बस्ती निवासी 25 वर्षीय अमित बाउरी बीते 10 फरवरी से अपने घर से लापता है. लेकिन अभी तक अमित का कुछ पता नहीं चल पाया है. जिसके चलते परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. गुमशुदा अमित बाउरी की बहन जोबा बाउरी ने बताया कि अमित का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. लेकिन वो कहीं भी जाते थे, तो आ जाते थे.

थाना से भी मिल रहा तो सिर्फ आश्वाशन

अमित की बहन जोबा बाउरी  ने बताया कि 10 फरवरी को घर से निकले हैं. अब तक वापस नहीं आए. हमने निरसा थाना में भी अपने बड़े भाई कि गुमशुदा कि रिपोर्ट कराई, लेकिन अभी तक पुलिस उनको खोजने में नाकाम है. 3 से 4 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस उनका कुछ पता नहीं लगा पायी है. उन्होंने कहा कि वह बेसबरी से अपने बड़े भाई के वापस आने का इनंतजार कर रहे हैं.

gumshuda 1 22Scope News

लोगों से की मदद की अपील

बहन जोबा बाउरी ने लोगों से की मदद की अपील की है. साथ ही गुजारिश कि  उनके भाई को ढूढ़ने मे मदद करें और यदि किसी को अमित दिखाई दे तो  सुचना देने को कहा.

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...