एक भी जिलाध्यक्ष नहीं मिलने पर भड़का कुशवाहा समाज

DHANBAD: भड़का कुशवाहा समाज – झारखंड कांग्रेस की नई कमिटी में कुशवाहा समाज

के एक भी प्रतिनिधि को जिलाध्यक्ष का पद नहीं दिये जाने पर

समाज के लोग भड़क गये हैं. कुशवाहा समाज ने

इसके लिए आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर

विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का पुतला दहन भी किया.

धनबाद पुतला 22Scope News


भड़का कुशवाहा समाज – कम से कम दो पद पर कुशवाहा के प्रतिनिधि का दें कमान

कुशवाहा समाज के लोगों का कहना है कि पहले की कमिटी

में झारखंड के तीन जिलों में जिलाध्यक्ष पद पर कुशवाहा समाज

के लोग थे. लेकिन इस कमिटी में एक भी सीट नहीं दी गई है.

समाज ने कांग्रेस हाईकमान से कम से कम दो

जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की है.
पूर्व में कार्यकारी जिला अध्यक्ष रहे रविंदर वर्मा के समर्थन में कुशवाहा समाज के लोगों ने रणधीर वर्मा चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए झारखंड के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय का पुतला दहन किया एवं जमकर नारेबाजी की.

मुकेश कुशवाहा एवं लालबाबू सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद रविंद्र वर्मा को मिलना चाहिए था जबकि वह कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष भी थे और शुरू से ही कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित होकर काम कर रहे थे. ऐसे में पार्टी का निर्णय गलत है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि रविंद्र वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया जाए अन्यथा आने वाला चुनाव में कुशवाहा समाज का एक भी वोट कांग्रेस को नहीं देंगे.

भड़का कुशवाहा समाज – ‘पार्टी के अंदर ही संघर्ष करेंगे’


मुकेया कुशवाहा ने कहा कि झारखंड में 12 प्रतिशत की जनसंख्या कुशवाहा समाज की है इसके बावजूद एक भी सीट नहीं मिलना गलत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर नहीं जा रहे हैं, लेकिन पार्टी के अंदर ही संघर्ष करेंगे. जब तक जीत नहीं जाते लड़ते रहेंगे, संघर्ष करते रहेंगे.
वहीं कुशवाहा समाज ने कहा कि शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बन्ना गुप्ता का आगमन होगा. उसवक्त काला झंडा दिखाने का काम किया जाएगा. और जिलाध्यक्ष पद की मांग की जाएगी.

रिपोर्ट: राजकुमार

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...