बापू की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर किया नमन, ली स्वच्छता की शपथ

देवघरः गांधी जयंती के अवसर पर आज देवघर के टावर चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर विधायक नारायण दास, नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल सहित बड़ी संख्या में नेताओं और अधिकारियों ने माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को नमन किया. गांधी जयंती को लेकर देवघर नगर निगम के द्वारा बीते 15 सितंबर से ही पूरे निगम क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता पकवाड़ा चलाया गया था. इस कार्यक्रम की आज पूर्णाहुति की गई. साथ ही निगम कर्मी, सफाई कर्मी सहित आम लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई की शपथ दिलाई गई.

मौके पर देवघर विधायक नारायण दास ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को सभी लोगों को आत्मसात करने की जरूरत है. तभी हमारा देश विश्व गुरु के दहलीज पर आगे बढ़ पाएगा. वहीं नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम से आम लोगों में काफी जागरुकता फैली है. लोगों के सहयोग से ही देवघर को पुरी तरह से साफ और स्वच्छ बनाया जाएगा ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु एक बेहतर संदेश लेकर यहां से जाएं.

 

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...