जिला प्रशासन की ओर से मनायी गयी महात्मा गांधी की जयंती

बेगूसराय : बेगूसराय में आज महात्मा गांधी की जयंती जिला प्रशासन के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा पुलिस लाइन से प्रभात फेरी निकल गया। इस प्रभात फेरी में बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा एसपी योगेंद्र कुमार शामिल हुए जहां हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को पुलिस लाइन से रवाना किया। पुलिस लाइन से प्रभात फेरी चलकर गांधी स्टेडियम में पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया। इस प्रभात फेरी में शामिल भारी संख्या में स्कूल के छात्र एवं छात्राएं सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी का 154वां जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत में हर साल दो अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बाद तीसरा राष्ट्रीय पर्व दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती को मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी जी था। आपको बताते चले कि महात्मा गांधी प्रती लोगों में सम्मान बढ़ाने और उनके विचारों को याद करने के लिए हर साल दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी को बाद में लोग बापू का कर पुकारने लगे थे।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...