Big Breaking : बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े जारी

पटना : बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार ने जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं। गांधी जयंती के मौके पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जाति आधारित गणना का रिपोर्ट जारी की है। जाति आधारित गणना को लेकर बिहार में खूब बवाल मचा था। पटना हाईकोर्ट से लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। बिहार जातिगत सर्वे में सभी जातियों की आर्थिक स्थिति की भी समीक्षा हुई।

जनगणना के बाद कितनी है बिहार की आबादी?

अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह ने कहा कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर राज्य सरकार ने राज्य के सभी धर्म एवं जातियों की गणना को संपन्न कराया है। बिहार राज्य में हुई गणना के अनुसार पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ सात लाख 25 हजार 310 पाई गई है। इसमें बिहार के बाहर में रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है। बिहार राज्य में रहने वालों की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 53 लाख 53 हजार 288 है।

इसमें पुरुषों की कुल संख्या छह करोड़ 41 लाख 31 हजार 990 है जबकि महिलाओं की संख्या छह करोड़ 11 लाख 38 हजार 460 है। अन्य की संख्या 82 हजार 836 पाई गई है। गणना के अनुसार 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं पाई गई हैं। इनमें पूरे बिहार में कुल दो करोड़ 83 लाख 44 हजार 107 परिवार सर्वेक्षित किया गया है।

आपको बता दें कि बिहार में हिंदू 10,71,92,958 (81.9986 फीसदी), मुस्लमान 2,31,49,925 (17.7088 फीसदी), ईसाई 75,238 (0.0576 फीसदी), सिख 14,753 (0.0113 फीसदी), बौद्ध 1,11,201 (0.0851 फीसदी), जैन 12,523 (0.0096 फीसदी), अन्य धर्म 1,66,566 (0.1274 फीसदी) और कोई धर्म नहीं 2146 (0.0016 फीसदी)।

बिहार में किस जाति के कितने लोग

यादव – 14.27
दुसाध, धारी, धरही – 5.31
मोची, चमार, रविदास – 5.26
कुशवाह (कोइरी) – 4.21
ब्राह्मण – 3.66
मोमिन – 3.55
राजपूत – 3.45
शेख – 3.82
मुसहर – 3.09
कुर्मी- 2.88
भूमिहार – 2.87
तेली – 2.81
मल्लाह – 2.61
बनिया – 2.32
कानू – 2.21
धानुक – 2.14
नोनिया – 1.91
सुरजापुरी मुस्लिम – 1.87
पान, सवासी, पानर – 1.70
चन्द्रवंशी – 1.65
नाई – 1.59
बढ़ई – 1.45
धुनिया – 1.43
प्रजापति – 1.40
कुंजरा – 1.40

(कुल 215 जातियों में से इन जातियों की आबादी 1 प्रतिशत से ज्यादा है)

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img