Breaking : बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। सात और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा भी अगले आदेश तक रद्द हो गयी है। केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से मंगलवार यानी तीन अक्टूबर को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। एक अक्टूबर को हुई दोनों पालियों की परीक्षा कैंसिल की गई है। वहीं सात और 15 अक्टूबर को जो परीक्षा होने वाली थी उसे भी अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया गया है।

सामने आई थी पेपर लीक की खबर

एग्जाम रद्द होने के पीछे साफ वजह है कि पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद इस तरह का निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने भी नोटिस में इन्हीं चीजों का जिक्र किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि एक अक्टूबर को दोनों पालियों में लिखित परीक्षा में काफी संख्या में नकल करते हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और चीट-पुर्जों के साथ राज्य के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पकड़े गए थे। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली कि प्रश्नों के तथाकथिक उत्तर सादे पन्ने पर सीरियल नंबर के साथ लिखकर मोबाइल एवं अन्य तरीकों से अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त कर लिए गए हैं।

Bihar Police 1 22Scope News

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...