रांची: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून की विदाई 12 से 13 अक्टूबर के बीच होने की उम्मीद है, लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में मौसम में परिवर्तन का असर दिखा रहा है। लेकिन मौसम विभाग के अनूसार इस बार दुर्गा पूजा के दौरान वर्षा की संभावना कम ही है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में भी गिरावट होगी, जिसमें सुबह और शाम को 4 से 5 डिग्री तक की कमी तापमान मे हो सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव राज्यभर में 9 अक्टूबर तक देखा जा सकता है।
दुसरी ओर, दुर्गा पूजा की तैयारियां तेजी से जारी हैं, और पूरे शहर में बड़े और भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जिनके निर्माण में वॉटरप्रूफ पंडालों को तैयार करने में कठिनाइयों का सामना किया जा रहा है।


