बाघमाराः जिले के कतरासगढ़ स्टेशन के जीआरपी पुलिस ने 6 महीने पूर्व रेलवे गार्ड के साथ हुई छीनतई कर मारपीट करने वाले मुख्य अभियुक्त अनुज तुरी उर्फ़ अनिल तुरी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लकड़का 5 नंबर में रहता था और वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था.
जीआरपी थाना प्राभरी नवीन कुमार रजक ने बताया कि 20 मार्च 2023 को मालगाड़ी के गार्ड राकेश कुमार रजक के साथ तेतुलिया हॉल्ट के समीप कुछ अपराधियों ने मालगाड़ी में चढ़कर गार्ड के साथ मारपीट कर सर फोड़ दिया और उनके पास से मोबाइल फोन, 3 हजार रूपए लूट कर भाग गए थे. गार्ड के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.
आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस की छापेमारी चल रही थी. गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर टीम गठित किया गया और कतरास स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफार्म से आरोपी को पकड़ लिया गया. रेल थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में सानि मनोज सिंह, मोहम्मद सरताज खान, विलफायड़ लकड़ा प्रकाश पंडित एवं हवलदार जोगिंदर राम शामिल थे.
रिपोर्टः सूरजदेव मांझी


















