Commercial Advertisment

छापेमारी करने गई पुलिस को देखकर भाग रहे एक युवक की गढ्ढे में डूबने से मौत, लोगों ने कई गाड़ियों को जलायी

मुजफ्फरपुर : डूबने से मौत – मुजफ्फरपुर में शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान भाग रहे एक युवक की गड्ढे

में जमे पानी में डूबने मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने की कई गाड़ियों में आग के हवाले कर दियाा।

पुलिस के हवाले साथ ही गिरफ्तार किए गए दो युवकों को भी छुड़ा अपने साथ ले गए। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के

गरहा ओपी थाना क्षेत्र का है। जहा गरहां थाना की पुलिस को कुछ लोगो के द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने की

सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद गरहा थाना की पुलिस मौके एक वारदात पर पहुंची जहां से पुलिस ने दो युवक को

गिरफ्तार किया। जबकि एक युवक पुलिस को देखकर भागने के क्रम में एक गढ्ढे में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो गए और डेड बॉडी को गरहा थाना पर रख कर जमकर

हंगामा करने लगे। वहीं हंगामा के क्रम में थाने के बाहर जब्त किए गए बाइक और पुलिस की गाड़ियों में भी आक्रोशित

लोगों ने आग लगा दिया। जिसके बाद पूरी गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी इसी बीच मौका देखकर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार

किए गए दो युवक को भी लोगों ने छुड़ा लिया। वहीं उपद्रवी तत्वों के द्वारा एक चौकीदार की भी पिटाई की बात सामने

आई है।

छापेमारी करने गई पुलिस को देखकर भाग रहे एक युवक की गढ्ढे में डूबने से मौत

वहीं मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश कुमार टाउन एसपी अरविंद प्रताप सिंह सहित तमाम अधिकारी मौके पर

पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वहीं मामले में पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया की

गरहा थाने की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र की एक गांव में कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे

हैं। जिसकी सूचना के सत्यापन हेतु थाना की टीम मौके वारदात पर पहुंची। जहां से पुलिस में दो युवकों को गिरफ्तार

किया।

वहीं पुलिस को आते देख एक युवक वहां से भागने लगा वही भगाने के क्रम में एक गढ्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई।

जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा डेड बॉडी को थाने पर लाया गया। उपद्रवियों तत्वों के द्वारा थाने की

गाड़ियां और जब्त की गई वाहन में आग लगा दी गई। एसएसपी ने बताया कि कई गाड़ियां जलकर राख हो गई है। वहीं

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को भी लोगों के द्वारा भागा दिया गया है। वहीं थाने में कार्यरत चौकीदार के

साथ भी मारपीट की गई पूरे मामले को लेकर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

https://22scope.com/breaking-boat-accident-in-muzaffarpur-possibility-of-drowning-of-a-dozen-children/

मुर्शिद आलम की रिपोर्ट

Visit Our Website: https://22scope.com

Follow us on Facebook: https://facebook.com/22scope

Subscribe our YouTube Channel: https://youtube.com/22scope

Follow our Twitter: https://twitter.com/@22scopenews

Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/22scopenews/

Follow us on Koo : https://www.kooapp.com/profile/22Scopenews

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...