रांची: कांके सीओ जयकुमार राम और उनके साथी कर्मचारी भू-माफिया से परेशान है। इस परेशानी के कारण सीओ ने गृह सचिव, उपायुक्त, और सीनियर पुलिस अधिकारियों को एक पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि भूमाफिया का प्रभाव इताना बढ़ गया है कि आम लोगों को जमिन से संबंधीत काम करना के लिए सीओ ऑफिस आने से पहले ही रोक लेते है। ये लोग गलत काम करने के लए अंचल कार्यालय के कर्मचिरयों पर भी दवाब डालते है।
ताकि वे अपने कार्य को उनके माध्यम से करा सके। इसके अतिरिक्त, कुछ दलाल अधिकारियों को धमकियां भी देते हैं। कर्मचारियों की शिकायतों के बाद, सीओ ने गृह सचिव, उपायुक्त, और सीनियर पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर 12 जमीन दलालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


