नहर में एक चार पहिया वाहन डूबी, एक व्यक्ति की मौत

पटना : चार पहिया वाहन डूबी –  पटना के फुलवारीशरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र के गाजाचक मोहम्मदपुर हनुमान मंदिर के समीप नहर में एक चार पहिया वाहन डूब गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है पटना से नौबतपुर के तरफ चार पहिया वाहन जा रही थी। उसी दरम्यान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगो के द्वारा कार में चार लोगों के सवार होने की बात बताई जा रही है।

लोगों ने बताया की तेज रफ्तार में चार पहिया वाहन पटना की तरफ से नौबतपुर की तरफ जा रहे थे। गाड़ी में चार की संख्या में लोग सवार थे। गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। नहर काफी गहरा है जिसके कारण गाड़ी अंदर डूब गया। जिसके बाद स्थानीय गाव वालों ने जानीपुर थाना को इस बाबत जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना की गस्ती गाड़ी मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर गाड़ी को बहार निकला।

नहर में एक चार पहिया वाहन डूबी

वहीं गाड़ी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव को पोस्त्मर्तम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। वहीं मौके पर मौजूद एसआई सौरभ कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग 5.30 बजे थाना में ग्रामीणों के द्वारा सुचना दिया गया की एक चार पहिया वाहन नहर में डूबा हुआ है। जिसके बाद जानीपुर थाना की गस्ती टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को क्रेन की मदद से बहार निकला गया। गाड़ी में एक शव बरामद किया है।

मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। जो की नौबतपुर थाना क्षेत्र के परसा नगमा का रहने वाला है। गाड़ी पटना से नौबतपुर की तरफ जा रहा था उसी दरम्यान यह घटना घटी है। गाड़ी में चार लोगो के सवार होने के सवाल पर उन्होंने कहा की यह अनुसंधान का विषय है। फिलहाल एक शव बरामद की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

शराब नीति पर मांझी का तेजस्वी पर हमला कहा- बताएं कि...

गयाजी : बिहार में शराबबंदी और माफिया राज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव...

जल-जीवन-हरियाली : 14.5 हजार से अधिक सरकारी भवनों में लगा रेन...

पटना : भविष्य की जल संकट की समस्या से निपटने की पूर्व तैयारियों के तहत बिहार सरकार ने कई कारगर योजनाओं को लागू किया...

CM Hemant Soren ने किए मां कामाख्या के दर्शन, झारखंड और...

Assam: असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर झारखंड की भी पार्टियों ने असम में जमकर पसीना...

BC-EBC छात्राओं के लिए दूसरा मौका, 10 अप्रैल तक फिर खुला...

पटना : पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक...

बंगाल चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता रवाना हुए सम्राट, कहा- BJP...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी पटना से आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कोलकाता रवाना हुए। वे वहां...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img