Commercial Advertisment

कार और 7 एकड़ जमीन होने के बावजूद उप प्रमुख ने राशन कार्ड का उठाया लाभ, जांच के आदेश

रांचीः अयोग्य होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर लाभ उठाने वाले राहे प्रखंड के उप प्रमुख के खिलाफ डिस्ट्रिक सप्लाई ऑफिसर ने ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर को जांच के आदेश दिए हैं। ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर को दो दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।

डीसी से की गई थी शिकायत

राहे उप प्रमुख उमेश प्रसाद के अयोग्य होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर लाभ लेने की शिकायत जिले के डीसी को की गई थी। शिकायतकर्ता ने उप प्रमुख उमेश प्रसाद द्वारा राशन कार्ड संख्या 202003792368 बनाकर खाद्यान्न उठाव करने की बात कही गई है। पत्र में शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया है कि उप प्रमुख की पत्नी सरकारी नर्स है और वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राहे में कार्यरत है। उप प्रमुख के नाम से चार पहिया वाहन संख्या JH01ED7507 के साथ-साथ 7 एकड़ से अधिक जमीन भी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उप प्रमुख दबंग प्रकृति के व्यक्ति हैं।

रिपोर्टः कमल कुमार

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...