एमपीएल गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को प्रशासन ने जबरन हटाया, स्थिति तनावपूर्ण

धनबाद/निरसा: एमपीएल गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को प्रशासन ने जबरन हटाया जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। एमपीएल में विस्थापितों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर चल रहे आंदोलन के चौथे दिन बुधवार को धनबाद SDM सुरेंद्र कुमार एमपीएल पहुंचे और एमपीएल प्रबंधन से वार्ता की। SDM सुरेंद्र कुमार और मौके पर मौजूद निरसा एसडीपीओ पिताम्बर सिंह खेरवार, एमपीएल ओपी प्रभारी वसीम अनवर खान, निरसा इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी सुभाष सिंह और मौजूद पुलिस बल ने विस्थापितों को बिना वार्ता किए हटा दिया ।

जानकारी देते हुए SDM सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रबंधन द्वारा प्रशासनिक पदाधिकारी और धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का नेतृत्व कर रहे लोगों के साथ वार्ता की गई, लेकिन ये लोग अपनी हठधर्मिता छोड़ने को तैयार नही थे और चूंकि यहां धारा 144 लगाई गई है इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इनलोगों को यहां से हटा दिया गया है ।  वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी मांगे मांग रहे थे लेकिन जबरन हमें हटा दिया गया है और कुछ लोगों को प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है।                                          

सूचना मिलते ही निरसा पूर्व विधायक अरूप चटर्जी घटनास्थल पर पहुंचे और कहा कि पूरी घटना काफी निंदनीय है प्रशासन ने बहुत ही निंदनीय कार्य किया है। एमपीएल प्रबंधन के साथ मिलकर यह लोग नियमानुसार अपनी मांगे मांग रहे थे लेकिन प्रशासन ने इनको बलपूर्वक हटाकर बहुत ही शर्मनाक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन अभी जारी रहेगा।                   

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...