Advertisement
Advertisement
Advertisement

सम्राट का नीतीश पर तीखा हमला, कहा- लालू यादव ने आपको कितना कुटवाया था याद है न…

पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी सम्राट चौधरी और उनके पिता शकुनी चौधरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टिप्पणी की थी। इसको लेकर सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जितना गाली दें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। 18 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं अब जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें उखाड़ कर फेंक देना है।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि लाल यादव या राहुल गांधी जिससे मिलना है मिल लिजिए, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। लालू यादव ने आपको कितना कुटवाया था याद है न। राजद के गुंडों ने गोरौल में आपकी पिटाई की थी। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के बेटा तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी माना है। यह लोग बैकवर्ड और फॉरवर्ड की राजनीति करना चाहते हैं। नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे जब मेरे पिताजी देश की सेवा के लिए जेल में गए थे। नीतीश कुमार मेरे पिताजी से 30 साल छोटे हैं। मेरे पिताजी तीन युद्ध लड़कर देश की राजनीति में आए हैं।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में बिल्डिंग बायलॉज बदला तो घट...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में नई भवन उपविधि 2026 लागू होने से राजधानी पटना में आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने...