सलेया स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग की हुई मौत

गिरिडीहः जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के सलेया स्टेशन के समीप न्यू गिरिडीह कोडरमा रेलखंड पर शुक्रवार की सुबह एक दिव्यांग की मौत ट्रेन से कटकर हो गई. मृतक की पहचान तेलोडीह निवासी आबिद अंसारी के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी और पचंबा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन सहित कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं मौके पर मुखिया सब्बीर आलम भी सलेया स्टेशन पहुंचे. इस दौरान जीआरपी पुलिस मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

मुखिया ने बताया कि मृतक आबिद अंसारी के मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन कुछ स्थानीय लोगों की माने तो आबिद अंसारी शुक्रवार की सुबह 8 बजे रेलवे ट्रैक में टहल रहा था. इसी दौरान न्यू गिरिडीह कोडरमा रेलखंड में गिरिडीह कोडरमा ट्रेन गुजर रही थी. जिसके चपेट में मृतक आबिद आ गया.

Shravani Mela 2026 Deoghar: AI तकनीक के साथ होगा हाईटेक सुरक्षा...

Shravani Mela 2026 Deoghar: बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच देवघर में एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसका मकसद राज्य...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...