मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, 8 चोरी की मोटरसाइिकल बरामद

रांचीः सदर थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। बोकारो के ये चोर रांची में सक्रिय थे। अब तक पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। इन चोरों की निशानदेही पर 8 चोरी की मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है। इन चोरी की मोटरसाइकिल से बोकारो सहित अन्य जिलों में कोयले की अवैध ढुलाई का काम किया जाता था।

रांची के सदर, लोअर बाजार और लालपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सद्दाम हुसैन,अमन अली, बंटी कुमार यादव, विशाल यादव और पप्पू कुमार यादव शामिल है। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस चोर गिरोह के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह चोर गिरोह अस्पतालों के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते थे।

रिपोर्टः कमल कुमार

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...