Advertisement
Advertisement

महज 24 घंटे में डायन का आरोप लगाकर हत्या मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन

कटिहारः जिले के फलका थाना क्षेत्र में डायन का आरोप लगा कर 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से काटकर कर निर्मम हत्या कर दी गई थी. जिसका खुलासा कटिहार पुलिस ने महज 24 घंटे के कर दिया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उद्भेदन कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

अभियुक्त की निशानदेही पर खून से लथपथ हथियार भी बरामद कर लिया गया है. जिले के फलका थाना क्षेत्र के राजधानी मोहम्मद नगर महादलित टोला में बीते शुक्रवार (13 अक्टूबर) की अहले सुबह यह घटना घटी थी. इस मामले में कटिहार पुलिस के द्वारा फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था. 24 घंटे के अंदर ही इसका खुलासा कटिहार पुलिस ने कर दिया है.

डायन का आरोप लगाकर हत्या मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन

वहीं इस मामले का खुलासा करते हुए कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस हत्या के पीछे की वजह अंधविश्वास है. गांव के ही रहने वाले शिवनंदन कुमार के घर में दो लोगों की मृत्यु हो गई थी. जिसका कसूरदार वे लोग मृतिका को ठहरा रहे थे. जिस वजह से ही उन लोगो ने मृतिका ही हत्या की.

इस मामले में पुलिस ने दो तांत्रिक सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए धार धार हथियार सहित 7 हजार नगद और दो मोबाइल फोन को बरामद किया है.

रिपोर्टः तौकीर रज़ा

Commercial Advertisment

Nalanda New Factories: अब गांव में ही मिलेगा काम! नालंदा में...

Nalanda New Factories: बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में नालंदा जिले में दो नई फैक्ट्रियों की...

Pakur Chhath Food Safety Inspection: पाकुड़ में फल दुकानों पर पहुंची...

Pakur Chhath Food Safety Inspection: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा...

Patna Food Safety Raid: जंग लगे टीन में रखा था घी,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई...