भागलपुर : भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के असियाचक पंचायत एंव भीरर्खुद पंचायत के चौक के समीप श्रीश्री 108 मां दुर्गा मंदिर में 10 वर्षों से पंचायत के लोगों द्वारा सीने पर कलश लेकर मां दुर्गा पूजा का आरंभ किया। जो इस वर्ष असियाचक पंचायत के आर्मी जवान सुशांत कुमार उर्फ पीयूष कुमार एंव गांव के फुआ रुबी देवी जो अपनी मनोकामनाएं लिए सीने पर कलश लेकर दस दिन तक चलने वाले शारदीय नवरात्र की पूजा कर रहे। साथ ही दोनों पंचायत के हजारों भक्तों ने मां दुर्गा के मंदिरों में पूजा के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा अर्चना का आरंभ किए।
इस दौरान दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष सह असियाचक पंचायत के मुखिया सदानंद कुमार, मंदिर के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह और पंचायत के वासी राजेश यादव ने बताया कि 33 वर्षों से नारदपुर मां दुर्गा मंदिर विधिविधान के पूजा अर्चना किया जाता है। यहां विर्गत 10 वर्षों से सीने पर कलश लेकर अपनी अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यहां जो भी सच्चे मन से सीने पर कलश लेकर मां दुर्गा अराधना करने उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं। खासकर असियाचक पंचायत एंव भीरर्खुद पंचायत के वासीयों द्वारा मां दुर्गा मंदिर संचालित करतें हैं और दोनों पंचायत के वासी पूजा पाठ करने पहुंचते हैं।
अजय कुमार की रिपोर्ट

















