हथियार के साथ एक महिला तस्कर समेत एक युवक गिरफ्तार, अवैध समान भी बरामद

मधेपुरा : मधेपुरा में हथियार तस्करी के मामले में एक महिला समेत एक युवक गिरफ्तार हुआ।  मधेपुरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला तस्कर को सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ दीवानी टोला स्थित मुख्य सड़क पर गिरफ्तार किया। बता दें कि गिरफ्तार महिला भानटैकठी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला रामदुलारी देवी के पति चंद्रशेखर आजाद हथियार तस्करी के जुर्म में फिलहाल जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला की पति हथियार तस्करी का कार्य करता था। उनके जेल चले जाने के बाद महिला ने ही हथियार तस्करी का कमान संभाल रखी थी। पूछताछ के बाद महिला ने बताई कि मानसी और खगड़िया से हथियार मंगवाकर कोसी क्षेत्र के सहरसा और सुपौल तथा मधेपुरा में सप्लाई करती थी।

वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला और एक युवक सहरसा की ओर से साहुगढ़ दीवानी टोला मुख्य सड़क मार्ग से बाइक पर सवार होकर मधेपुरा आ रही थी। लेकिन रास्ते में साहुगढ़ दीवानी टोला मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग चल रही थी। जिसे देखकर बाइक चला रहे युवक भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने धर दबोच लिया। जब तलाशी ली गई तो युवक के कमर से एक पिस्टल मिला। जबकि महिला के हाथ में झोला से दो पिस्टल और छह मैगजीन बरामद की गई। इस मामले को लेकर मधेपुरा सदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार महिला और युवक को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिससे पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट 

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...