अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मारी, दुर्गा पूजा में पुलिस की दावों को दी खुली चुनौती

रांची:राजधानी रांची में अपराधियों ने इटकी थाना क्षेत्र में तीन लोगों को गोली मारकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। वह भी तब जब दुर्गा पूजा के दौरान सिक्योरिटी को लेकर रांची पुलिस के द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इटकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव में तीनों लोगों को गोली मारी गई है। जिसमें दीपक सिंह,भोमा सिंह और नरेश नामक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस गोली कांड के बाद अनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि तीनो जमीन कारोबार से जुड़े हुए है। यह घटना तब घटी जब तीनो गुड़गांव चौक के पास एक दुकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने गोलियां चला दी।

आसपास के लोगों के अनुसार तीन बाइक पर 6 अपराधी सवार थे और उन्होंने 6 राउंड गोलियां चलाई। जिससे दीपक को पेट में जबकि भोमा को कान के पास और नरेश को पेट में गोली लगी है। इस गोली कांड के बाद अपराधी फरार हो गए हैं।वही जानकारी मिलने के बाद बेड़ो डीएसपी और इटकी थानेदार पुलिस बल के साथ मामले की छानबीन में जुटे हैं।

एक तरफ जहां दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची की पुलिस सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं।तो वहीं दूसरी तरफ अपराधियों ने इस गोलीकांड को अंजाम देकर पुलिस के सारे दावों को जहां खोखला साबित कर दिया है।तो उन्हें चुनौती भी दे डाली है।

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...

Toxic का एक और खंजर: इश्क, जुनून और धोखे की आग...

रांची: Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का पहला गाना 'तबाही' जहां यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहा, वहीं...