पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। मामला कदमकुंआ थाना क्षेत्र के वीडियो गेम गली का है। अपराधी तीन की संख्या में आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे जिसमें दो युवक को गोली लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखा बरामद किया है।
वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह न्यूज 22स्कोप से बातचीत के दौरान बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर मामले की छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़े : पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में कुख्यात चवन्नी समेत 4 गिरफ्तार
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट



















