Breaking : BJP में शामिल हुए ललन पासवान

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक खबर है। भारतीय जनता पार्टी में मिलन समारोह का कार्यक्रम आज भी जारी रहा। बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जदयू के नेता ललन पासवान आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू से आए ललन पासवान को जहां सदस्यता ग्रहण कराई वहीं पार्टी में आने वाले सभी नव आगुंतकों का पार्टी में स्वागत किया। जदयू से इस्तीफा देने के बाद आज बीजेपी में शामिल हुए। दोपहर करीब दो बजे बजे बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी ज्वाइंन करने के बाद जदयू पर कई गंभीर लगाया है। पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री मंगल पांडे और विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर को भी दो बार मुख्यमंत्री बनाने का काम जनसंघ और भाजपा ने किया है। लालू प्रसाद भी पहली बार भाजपा की मदद से ही मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की तो बात ही मत कीजिए। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने आंदोलन किया और फायदा नीतीश कुमार को मिला। इनका कोई योगदान आंदोलन में नहीं है। एक भी फोटो उनके आंदोलन का नहीं है। नीतीश कुमार को हेलीकॉप्टर से दिल्ली से भेजा गया और वह सीएम बने।

चौधरी ने कहा कि भाजपा बराबर संघर्ष करती रही। उन्होंने कहा कि 1995 में भी समता पार्टी ने छह सीट जीत हासिल की और भाजपा 41 सीट यानी उनसे तीन गुना सीट जीत हासिल की थी। तब भाजपा ने कंधे पर बैठकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। अब नीतीश कुमार की क्या हालत है सभी जानते है। वे कब क्या बोल दें, कोई नहीं जानता। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जब तक बिहार में अपराध समाप्त नहीं होगा प्रदेश का विकास नहीं हो सकेगा। भाजपा नेता ने कहा कि 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कमिटमेंट था सीएम बनाने की, इस कारण 43 सीट आने के बाद भी वही परंपरा निभाई गई और उन्हें सीएम बनाया गया। उन्होंने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनको (नीतीश कुमार) को समय समय पर प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटता है। पिछली बार कीड़ा काटा था तो उनको दो सीट आई थी, इस बार तो खाता भी नहीं खुलेगा।

चौधरी ने राजद को निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि यह रोज आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाती है, लेकिन यह कभी किसी को आरक्षण नहीं दी। उन्होंने कहा कि लालू परिवार तुष्टिकरण की राजनीति करने में लगा रहता है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या तुष्टिकरण से बिहार चलेगा। उन्होंने कहा कि लालू ने आरक्षण का लाभ अपने परिवार पत्नी, बेटा और बेटी को दिया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल की चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण बिल पास करवाकर राजीव गांधी के सपने को पूरा किया है। उन्होंने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि अब आपके आने से भाजपा और मजबूत हो गई है। 2024 में बिहार की 40 में से 40 सीट देकर फिर से एक बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। इस समारोह में मंच का संचालन प्रवीण चन्द्र पटेल ने किया।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...